दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी; क्या है नई तारीख?
दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र बिना विलंब शुल्क ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय। फोटो-जागरण
HighLights
डीयू परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी।
बिना विलंब शुल्क 19 नवंबर तक करें आवेदन।
हजारों छात्रों को तकनीकी दिक्कतों से मिली राहत।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा फार्म भरने से चूके विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है।
परीक्षा शाखा ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ अब 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। पहले लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी।
हजारों छात्रों को मिलेगी राहत
विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन हजारों छात्रों को राहत मिलेगी, जो समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से समय पर आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। 16 नवंबर तक कुल 2,55,243 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
इनमें से केवल 83,302 आवेदन कालेजों की ओर से सत्यापित किए गए हैं, जबकि 1,61,774 आवेदन अभी सत्यापन के इंतजार में हैं। इसके अलावा 9,990 विद्यार्थियों ने पंजीकरण तो कराया है, लेकिन परीक्षा फॉर्म पूरा नहीं भरा है।
सिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी बात
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करनी होगी। फार्म भरने के बाद कॉलेज स्तर पर उसका सत्यापन भी जरूरी है। ऐसे में छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने और पोर्टल पर उसका स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
यदि आवेदन लंबित है तो संबंधित कॉलेज से संपर्क करना होगा। डीयू में पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी।
यह भी पढ़ें- 'विदेश यात्रा व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार', UAPA मामलों की आरोपी को दिल्ली HC ने दी ब्रिटेन जाने की सर्शत इजाजत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।