विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रा को भेजे गंदे मैसेज और जबरन फेल करने की दी धमकी, DU के दौलत राम कॉलेज में प्रोफेसर पर लगे गंभीर आरोप

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 09:05 AM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगा ...और पढ़ें

दौलत राम कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत मिलने के बाद आरोपित प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है।

दौलत राम कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत मिलने के बाद आरोपित प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है।

HighLights

  1. प्रोफेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप।

  2. कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को तत्काल छुट्टी पर भेजा।

  3. मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति द्वारा की जा रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम काॅलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा की शिकायत मिलने के बाद काॅलेज प्रशासन ने संबंधित प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच काॅलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को सौंप दी गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

29 अक्टूबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई 

शिकायतकर्ता छात्रा की ओर से पक्ष रखते हुए एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने पीड़िता को कई अश्लील और आपत्तिजनक यौन संदेश भेजे थे। इसके अलावा उसके साथ जबरदस्ती करने और छेड़छाड़ का प्रयास किया गया।

छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। छात्रा के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर को हुई थी, जबकि इस संबंध में 29 अक्टूबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रोफेसर के खिलाफ बर्खास्तगी समेत सख्त कार्रवाई की मांग

विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद उसे काॅलेज की आइसीसी के पास भेज दिया गया है। समिति मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दौलत राम काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष ने मामले में पीड़िता के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। उन्होंने आईसीसी से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की। छात्रसंघ ने कहा कि यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ बर्खास्तगी समेत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा न्याय मिलने में देरी होने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) समेत संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के लक्ष्मी नगर में धू-धू कर जला ऑफिस, लाखों का सामान स्वाहा; मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में शूटिंग से बच रहे फिल्म निर्माता, RTI में सामने आया प्रदूषण का असर; नहीं आ रहे शूटिंग के आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।