विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने में पश्चिमी रेंज सबसे आगे, 6.24 लाख चालान; पुरानी दिल्ली और यमुनापार हुए बेलगाम

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:12 AM (IST)

दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन एक बड़ी समस्या बन गया है, जिसमें पश्चिमी रेंज 6.24 लाख चालानों के साथ ...और पढ़ें

राजधानी में यातायाम नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से दोपहिया चालक बिना हेलमेट दो ज्यादा सवारी लेकर सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसा ही नजारा दिल्ली गेट पर चौक पर दिखा। हरीश कुमार

राजधानी में यातायाम नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से दोपहिया चालक बिना हेलमेट दो ज्यादा सवारी लेकर सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसा ही नजारा दिल्ली गेट पर चौक पर दिखा। हरीश कुमार

HighLights

  1. पश्चिमी रेंज में सर्वाधिक 6.24 लाख यातायात चालान।

  2. पुरानी दिल्ली, यमुनापार में नियम उल्लंघन की अधिकता।

  3. पुलिस की सख्ती में कमी से यातायात प्रभावित।

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली और यमुनापार की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना वाहन चालकों की आदत बनती जा रही है।

वाहन चालक कहीं गलत दिशा में वाहन दौड़ते दिखते हैं तो कहीं सड़क पर बेतरतीब पार्किंग और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

इसके बावजूद इन इलाकों में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती अपेक्षाकृत कम नजर आती है। यातायात उल्लंघन की स्थिति और पुलिस की प्रवर्तन कार्रवाई के आंकड़े व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले काफी अधिक

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष 22 अक्टूबर तक मध्य जिले में 5,80,565 चालान काटे गए, जबकि नई दिल्ली जिले में 5,29,102 चालान किए गए। वहीं पूर्वी दिल्ली में 5,15,580 चालान काटे गए। इन आंकड़ों से साफ है कि मध्य और पूर्वी दिल्ली में भी यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले काफी अधिक हैं।

क्या कहते हैं चालान के आंकड़े?

इसके बावजूद इन क्षेत्रों में यातायात अनुशासन कायम करने की चुनौती बनी हुई है। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ जाती है। रेंज के स्तर पर देखें तो इस वर्ष सबसे अधिक 6,24,652 चालान पश्चिमी रेंज में काटे गए। उत्तरी रेंज 6,14,036 चालानों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मध्य रेंज तीसरे स्थान पर रही।

Delhi-traffic-jam1

राजधानी में यातायाम नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से दोपहिया चालक बिना हेलमेट दो ज्यादा सवारी लेकर सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं।ऐसा ही नजारा दिल्ली गेट पर चौक पर दिखा। हरीश कुमार

इन इलाकों में सबसे ज्यादा चुनौती

पुरानी दिल्ली में दरियागंज, कमला मार्केट, तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट और चांदनी चौक जैसे इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन आम है। वहीं यमुनापार में खजूरी, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद और शास्त्री पार्क में भी वाहन चालक अक्सर नियमों की अनदेखी करते नजर आते हैं। इन इलाकों में गलत दिशा में वाहन चलाना, सड़क पर अतिक्रमण, गलत पार्किंग और यातायात संकेतों की अनदेखी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

रेंज के अनुसार काटे गए चालान और जारी किए गए नोटिस

रेंज

वर्ष 2025 चालान

वर्ष 2025 नोटिस

वर्ष 2026 चालान

वर्ष 2026 नोटिस

मध्य रेंज

5,48,028

5,87,091

5,80,565

6,06,720

पूर्वी रेंज

4,69,920

8,11,809

5,15,580

9,78,262

नई दिल्ली रेंज

5,17,548

8,38,079

5,29,102

7,34,962

उत्तरी रेंज

5,49,727

4,23,226

6,14,036

5,91,951

दक्षिणी रेंज

4,77,372

8,82,780

4,69,238

8,00,150

पश्चिमी रेंज

6,05,566

6,27,030

6,24,652

6,98,140

(नोट- आंकड़े 22 अक्टूबर तक के हैं।)

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर BJP-AAP आमने-सामने, पराली से लेकर AQI मॉनिटरिंग स्टेशन तक छिड़ी जुबानी जंग

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 600 के पार; विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।