विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों को बड़ी राहत, अगले हफ्ते हटेगा कालकाजी फुटओवरब्रिज, आउटर रिंग रोड पर खत्म होगा ट्रैफिक जाम

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:04 PM (IST)

मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी तक चल रहे निर्माण कार्य से बने बाटलनेक को खत्म करने के लिए कालकाजी फुटओवरब्रिज ...और पढ़ें

आउटर रिंग रोड पर कालकाजी से मोदी मिल आने व जाने वाले मार्ग पर कालकाजी फुटओवरब्रिज के पास बना बाॅटलनेक। फोटो: जागरण

आउटर रिंग रोड पर कालकाजी से मोदी मिल आने व जाने वाले मार्ग पर कालकाजी फुटओवरब्रिज के पास बना बाॅटलनेक। फोटो: जागरण 

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी तक हो रहे फ्लाईओवर निर्माण के चलते बने बॉटलनेक को समाप्त करने के लिए अब कालकाजी फुटओवरब्रिज अगले सप्ताह हटाया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी का काम शुरू होने के बाद से इसका उपयोग बंद है। लोग या तो मोदी मिल फुटओवरब्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर कालकाजी फ्लाईओवर के नीचे से सड़क पार कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुताबिक फुटओवरब्रिज हटाने के लिए हैवी मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए ढाई से तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन एकदम से बंद करना पड़ेगा। काम देर रात ही संभव है। तैयारी की जा रही है।

फुटओवरब्रिज हटने से दोनों तरफ करीब 15 से 20 फीट का अतिरिक्त स्थान मिलेगा। सड़क चौड़ी होने पर यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

फुटओवरब्रिज हटने से मिलेगा अतिरिक्त स्थान

आउटर रिंग रोड से रोजाना औसतन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। बॉटलनेक के चलते लगने वाले जाम से एक तरफ जहां वाहनों का धुआं तो वहीं निर्माण कार्य के आसपास मिट्टी व धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी कालकाजी फ्लाईओवर को डबल कर मोदी मिल फ्लाईओवर तक विस्तार का काम करा रहा है। कालकाजी फुटओवरब्रिज के नीचे भी निर्माण कार्य के चलते आने व जाने वाले मार्ग पर वाहनों के निकलने के लिए लगभग 15 फीट की सड़क बची है।

कई दिशाओं से आने वाले वाहनों को जाम

मथुरा रोड, सुखदेव विहार और गढ़ी की तरफ से यू-टर्न लेकर एवं ओखला फेज-तीन की ओर से आने वाला हैवी ट्रैफिक जब मोदी मिल के आगे पहुंचता है तो जाम लग जाता है।

यही हाल नेहरू प्लेस व मां आनंदमयी मार्ग से आने वाले वाहनों का भी है। मोदी मिल या लाजपत नगर जाने के लिए वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशनों का बदलने वाला है पूरा लुक, 8,976 करोड़ से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी फैसिलिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।