विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का एक्शन, 14-20 सितंबर तक 7534 चालान कटे

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 11:44 PM (IST)

दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़कों पर सुगम यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मध्य और नार्दन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

  2. मध्य और नार्दन रेंज में 7,534 चालान काटे गए।

  3. गलत पार्किंग के 5,644 चालान, सड़क सुरक्षा पर जोर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस हर हफ्ते विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में बीते दिनों मध्य और नार्दन रेंज में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 7,534 वाहन चालकों के चालान काटे गए।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रतीक्षा गोदारा के मुताबिक मध्य रेंज में 14 से 20 सितंबर तक सड़कों के किनारे और गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

गलत पार्किंग के 5644 चालान कटे

नार्दन रेंज में बीते शुक्रवार और शनिवार को सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन कराने के लिए दो दिवसीय विशेष चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर हजारों चालान काटे गए और गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।

सड़कों पर जाम की समस्या को खत्म करने और रास्तों को साफ रखने के लिए मध्य रेंज में यह अभियान प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर चलाया गया। इस दौरान गलत पार्किंग के कुल 5,644 चालान काटे गए।

यातायात में बाधा बनने वाले 1,048 वाहनों के चालान काटे गए।

नार्दन रेंज में डीसीपी ट्रैफिक की देखरेख में दो दिनों के भीतर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 7,534 चालान किए, जिनमें बिना हेलमेट के 913, गलत दिशा में ड्राइविंग: 391 चालान, नो एंट्री में प्रवेश के 329 चालान,खतरनाक ड्राइविंग के 166 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने के 89 चालान काटे गए।

पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपनी गाड़ियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। प्रतिबंधित जगहों, मुख्य सड़कों, फुटपाथों, चौराहों और ट्रैफिक सिग्नल के पास गाड़ी पार्क करने से बचें।

गलत पार्किंग से न केवल दूसरों को परेशानी होती है, बल्कि सड़क की जगह कम होने के कारण लंबा जाम भी लगता है।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि दिल्ली की सड़कें सुरक्षित और सुगम बन सकें।

यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी में अब तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, कैमरे करेंगे निगरानी; नियम तोड़ा तो कटेगा ऑटो चालान

यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान