विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पुराने वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया जारी...' , दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का एक्शन प्लान तैयार

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:47 AM (GMT+05:30)

पूर्वी दिल्ली के यमुनापार में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेप के तहत सख्ती बढ़ाई है। एक विशेष अभियान में पीयूसीसी उल्लंघन पर 8027 चालान किए गए और 3574 बीएस-4 वाहनों को वापस लौटाया गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त अभियान जारी ( फोटो स्रोत : जागरण )

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त अभियान जारी ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्त।

  2. पीयूसीसी उल्लंघन पर 8027 चालान, 3574 बीएस-4 वाहन लौटाए।

  3. 321 पुराने वाहनों को जब्त किया गया, कार्रवाई जारी रहेगी।

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप के तहत पूर्वी रेंज यमुनापार में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।

एक से 20 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) के उल्लंघन पर 8,027 चालान किए गए, जबकि सीमा पर जांच के दौरान 3,574 बीएस-4 वाहनों को वापस लौटाया गया।

प्रदूषण कम करने के लिए पुलिस कार्रवाई जारी..

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 321 पुराने और चलने योग्य अवधि पूरी कर चुके (एंड आफ लाइफ) वाहनों को जब्त किया गया।

डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस प्रतिबद्ध है और कार्रवाई जारी रहेगी।

डीसीपी ट्रैफिक पूर्वी रेंज श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि प्रदूषण रोकथाम के लिए पूर्वी रेंज के सभी ट्रैफिक सर्किल में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 61,865 वाहनों की सीमा पर जांच की गई।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अभियान के दौरान प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगातार जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, वाहन चालकों को वैध पीयूसीसी रखने और प्रदूषण नियंत्रण में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियमों के पालन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के यमुनापार में अतिक्रमण का बढ़ता दायरा, पार्षदों ने लगाई मदद की गुहार, लेकिन अधिकारियों ने फेरा मुंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।