दिल्ली में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, 634 चालान कटे, 192 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं
राजधानी दिल्ली में उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ एक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान में 634 चालान काटे गए और 192 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं।
37 अतिक्रमण साफ किए गए, 24 वाहन टो और 5 जब्त हुए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को नगर निगम के साथ मिलकर बड़ा अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वाले 634 लोगों के चालान किए गए। साथ ही 192 रेहड़ी-पटरी हटाने के अलावा 37 अतिक्रमण साफ कराए गए। कार्रवाई के दौरान 24 वाहनों को टो किया गया, जबकि पांच वाहन जब्त किए गए।
वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने उन इलाकों में कार्रवाई की, जहां सड़क किनारे सामान रखकर, रेहड़ी-पटरी लगाकर या वाहनों को गलत तरीके से खड़ा कर सड़क को घेरा जा रहा था।
इससे वाहनों की आवाजाही के साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क पर कब्जे के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आठ ठेले, तीन डिस्प्ले बोर्ड, तीन टेबल और तीन काउंटर भी जब्त किए।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के हांसी में पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त और नाकाबंदी, 688 वाहनों की जांच में 165 के चालान
यह भी पढ़ें- वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, चार लोगों ने लिया पर्चा तो 17 ने चालान
सड़क किनारे कब्जा और अवैध पार्किंग के काटे 634 चालान
