विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, चार लोगों ने लिया पर्चा तो 17 ने चालान

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 01:41 PM (IST)

वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू। चार प्रत्याशियों ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया हुई प्रारंभ।

वाराणसी एमएलसी चुनाव अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया हुई प्रारंभ।

HighLights

  1. वाराणसी स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हुई।

  2. नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार प्रत्याशियों ने चालान जमा किया।

  3. मतदान 23 अक्टूबर 2026 को, मतगणना 27 अक्टूबर को।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारी कमिश्नर एस राजलिंगम ने सुबह 11 बजे अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया।

दोपहर एक बजे तक चार प्रत्याश‍ियों ने स्नातक एमएलसी के लिए चालान का पैसा जमा कर नामांकन के लिए आवेदन पत्र लिया। इसमें तीन ने स्नातक और एक शिक्षक का शामिल है। इसके अलावा 17 उम्मीदवारों में चालान पत्र लिया। इसमें 13 स्नातक और चार शिक्षक के थे।

वाराणसी खंड स्नातक के निर्वाचन के लिए नामांकन आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (द्वितीय) के न्यायालय कक्ष में व्यवस्था की गई है।

poll1

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को विकास भवन के ठीक सामने से कमिश्नरी परिसर के गेट से प्रवेश दिया गया। वे सभागार के सामने से होते हुए नामांकन कक्ष तक जा रहे हैं। नामांकन की प्रक्रिया छह अक्टूबर 2026 तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर 2026 को होगी। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ अक्टूबर 2026 है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जबक‍ि मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी।

नामांकन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया

  • प्रदेश के किसी भी विधानसभा निर्वाचन सूची का मतदाता होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के लिए 10 प्रस्तावक होना अनिवार्य है जिसका नाम विधान परिषद की मतदाता सूची में हो।
  • जमानत धनराशि एससी-एसटी के लिए 5000 रुपये और शेष के लिए 10000 रुपये है। इसके लिए चालान से निर्धारित लेखा शीर्षक से जमा कर रसीद संलग्न करना होगा।
  • उम्मीदवार अगर किसी राजनीतिक दल से संबंधित है तो उसे फार्म एए, (बीबी) या (कक) (खख) अनिवार्य है।
  • नामांकन पत्र स्वयं प्रत्याशी या उसका प्रस्तावक दे सकता है।
  • नामांकन पत्र के साथ 10 फोटोग्राफ टोपी या हैट के बिना देना होगा। काले रंग का चश्मा भी न हो।
poll2

पात्र व्यक्ति अभी भी कर सकते हैं मतदाता सूची में आवेदन

वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संभाजन के संबंध में जिलाधिकारी व सहायक रिटर्निंग आफिसर सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को राजनैतिक दलों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में जिन अर्ह व्यक्तियों के नाम अभी तक सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, वे अभी भी फार्म-18 व 19 पर आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बल्क में किसी भी राजनैतिक दल अथवा संगठन द्वारा फार्म नहीं जमा कराया जाएगा। केवल परिवार का व्यक्ति ही अपने परिवार से संबंधित व्यक्तियों का फार्म जमा करा सकता है। राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि मतदेय स्थल प्रस्ताव में यदि कोई संशोधन अथवा सुझाव हो, तो वे प्रस्तुत कर सकते हैं।

poll3

जिन बूथों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं, उन बूथों को उसी मतदान केंद्र पर एक सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने व जिन बूथों का भवन जीर्ण-शीर्ण अथवा जर्जर हो गया हो उसे परिवर्तित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए। मतदाता के निवास स्थान से 16 किलोमीटर से अधिक की दूरी न हो।

बताया कि वाराणसी में खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 73 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 08 बूथों पर 1400 से अधिक मतदाता होने के कारण वहां पर एक-एक सहायक मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इस प्रकार 81 मतदेय स्थल और 21 मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 21 मतदेय स्थल व 21 मतदान केंद्र यथावत रहेगा। वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में 63941 मतदाता व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7478 मतदाता दर्ज हैं।