दिल्ली में रविवार को भी सुबह 6 बजे से डायवर्जन, 30 मार्गों पर रहेगा असर; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
दिल्ली में 11 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण सुबह 6 बजे से 30 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

रविवार को भी रहेगा दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन। फोटो: जागरण
HighLights
11 अक्टूबर को दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
सुबह 6 बजे से 30 प्रमुख रास्ते प्रभावित होंगे
अतिरिक्त समय लेकर निकलें, अनावश्यक यात्रा टालें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 11 अक्टूबर को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार 30 प्रमुख चौराहों और सड़कों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में आवाजाही प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से मौजूदा स्थिति के आधार पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस और जंतर-मंतर रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
एडवाइजरी में लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था मौके की स्थिति के आकलन के आधार पर बदली जा सकती है।
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 11.10.2026. 1. Diversions Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 11.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is informed that movement at following points and surrounding stretches might remain affected:- 1.Round About Shankar Road-Vande Matram ‘T’ Point towards New Delhi 2.Dhaula Kuan Flyover 3.Round About Jhandewalan 4.Round About Panchkuian 5.Round About Mandi House 6.Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point) 7.Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point) 8.Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg https://t.co/hLq6pNQgBG Nanak Chowk 10.Chemsford Road – Outer Circle Connaught Place T-Point 11.Bharion Road- MGM (Ring Road) T-Point 12.Lodhi Road Flyover 13.Round About Neela Gumbad 14.Madarsa T- Point 15.Round About Samrat Hotel 16.Sardar Patel Marg- Panchsheel Marg Crossing 17.Under Bhikaji Kama Place 18.Under Moti Bagh Flyover 19.Ring Road-San Martin Marg T-Point 20.Round About Ashoka Road – Jantar Mantar Road 21.Round About Windsor Palace 22.Tolstoy-Janpath Crossing 23.Round About Rail Bhawan 24.Jai Singh Road – Sansad Marg Crossing 25.Outer Circle Connaught Place -Barakhamba Road T-Point 26.Round About Gol Dak Khana 27.Round About Patel Chowk 28.Jai Singh Road – Ashoka Road T-Point 29.Round About RML Hospital 30.Outer Circle Connaught Place - Sansad Marg T-Point 2.Commuters’ Advisory & Recommendations •Plan in Advance: Please keep extra travel time in hand if heading towards railway stations, ISBTs, or the airport via New Delhi and Central Delhi. •Avoid Non-Essential Travel: Commuters are requested not to undertake non essential travel. •Dynamic Restrictions: Traffic management measures are dynamic and will be relaxed or regulated based on real-time ground assessment. 3.Stay Updated (Real-Time Information) For live updates, alternate routes, and continuous traffic alerts, please keep referring to official Delhi Traffic Police platforms: •Website: https://t.co/8CZTflQ8x7 •X (Twitter): @dtptraffic •Instagram : @dtptraffic •Facebook : @dtptraffic •Helpline Numbers: 1095 or 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 10, 2026
इन 30 जगहों पर लागू रहेगा डायवर्जन
शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट से नई दिल्ली की ओर
धौला कुआं फ्लाईओवर
झंडेवालान गोल चक्कर
पंचकुइयां गोल चक्कर
मंडी हाउस गोल चक्कर
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-प्वॉइंट)
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-प्वॉइंट)
मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड-राजीव चौक आउटर सर्कल टी-प्वॉइंट
भरियों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-प्वॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद गोल चक्कर
मदरसा टी-प्वॉइंट
सम्राट होटल गोल चक्कर
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वॉइंट
अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोल चक्कर
विंडसर प्लेस गोल चक्कर
टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
रेल भवन गोल चक्कर
जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-प्वॉइंट
गोल डाकखाना गोल चक्कर
पटेल चौक गोल चक्कर
जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वॉइंट
आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वॉइंट
एयरपोर्ट जाने वाले रखें अतिरिक्त समय
ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है। लोगों से गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की अपील भी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन मौके पर मौजूद स्थिति के आकलन के आधार पर लागू या हटाए जा सकते हैं।
ट्रैफिक अपडेट कहां देखें?
यात्री रास्तों की स्थिति, वैकल्पिक मार्गों और ताजा ट्रैफिक अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक माध्यमों पर अपडेट देख सकते हैं।
वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
एक्स (ट्विटर): @dtptraffic
इंस्टाग्राम: @dtptraffic
फेसबुक: @dtptraffic
हेल्पलाइन: 1095 या 011-25844444
यह भी पढ़ें- दिल्ली विरोध प्रदर्शन के कारण फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर सील, घंटों तक जाम में फंसे रहे लोग
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में झंडेवालान मंदिर के आसपास यातायात रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
