दिल्लीवाले ध्यान दें! आज इस रोड पर जानें से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के मथुरा रोड पर आज ऑनलाइन परीक्षा के कारण सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित ...और पढ़ें
-1778628293473_m.webp)
मथुरा रोड पर आज ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।
HighLights
मथुरा रोड पर ऑनलाइन परीक्षा से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
बदरपुर से अपोलो अस्पताल की ओर मार्ग बाधित होगा।
यात्री वैकल्पिक मार्ग चुनें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड पर आज ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। बदरपुर की ओर से अपोलो अस्पताल की तरफ जाने वाली कैरिजवे पर दिन भर ट्रैफिक बाधित रहेगा। दरअसल, A-27, TCS मथुरा रोड पर दो शिफ्टों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके कारण यह व्यवधान होगा। परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे मथुरा रोड की बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। मुंबई एक्सप्रेसवे से रोड नंबर 13 और एमबी रोड होते हुए अपना सफर तय करें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 12, 2026
On 13.05.2026, Traffic may remain affected on Mathura Road in the carriageway from Badarpur towards Apollo Hospital, due to an online examination being conducted at A-27, TCS Mathura road in two shifts between 7:00 AM and 6:00 PM.
Commuters are advised to use the…
अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह
एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा करने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें और ट्रैफिक अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें। इससे सुबह-शाम की भीड़ और परीक्षा के कारण होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 30 जून तक बंद रहेगा यह रास्ता, रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी
