विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 30 जून तक बंद रहेगा यह रास्ता, रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी

Published: Wed, 13 May 2026 02:29 AM (GMT+05:30)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद-सराय काले खां मार्ग पर मरम्मत के कारण जून 2026 तक यातायात प्रभावित रहने की एडवाइजरी ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सतर्क किया है। गाजियाबाद-सराय काले खां मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सड़क मजबूती के कार्यों के कारण अगले महीने जून तक यातायात प्रभावित रहेगा। अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) NH-09 के गाजियाबाद से सराय काले खां कैरिजवे पर मेंटेनेंस और कार्पेटिंग का कार्य कर रहा है। जून 2026 तक चलने वाले इस काम के दौरान इस खंड पर यातायात प्रभावित रहेगा। गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मंगलपुरी RUB पर एक हफ्ते का प्रतिबंध

11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जाने वाले वाहनों को RUB मंगलपुरी के रास्ते जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान द्रेनेज सिस्टम और अप्रोच रोड की मरम्मत का काम किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में यात्रियों को पीरागढ़ी चौक से आउटर रिंग रोड और मंगलपुरी का रास्ता अपनाने की सलाह दी गई है। वापसी में भी आउटर रिंग रोड से पीरागढ़ी चौक और रोहतक रोड का उपयोग करना होगा।

पुलिस ने की जनता से अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, डायवर्जन बोर्ड का पालन करें और कार्यस्थल के पास सावधानी बरतें। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की गई है। वास्तविक समय की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइ या हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बिना पूर्व मंजूरी के पेड़ों की छंटाई से जुड़ी दिल्ली सरकार की SOP पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक