दुर्गा पूजा के मद्देनजर CR पार्क समेत कई मार्ग रहेंगे प्रभावित, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में दुर्गा पूजा के चलते भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ...और पढ़ें
-1792160546331_m.webp)
दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम, जागरण आर्काइव।
HighLights
दिल्ली में दुर्गा पूजा के कारण भारी ट्रैफिक जाम।
सीआर पार्क, ग्रेटर कैलाश-II में ट्रैफिक पाबंदियां लागू।
मेट्रो उपयोग करने और अतिरिक्त समय रखने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर मेलों का आयोजन किया गया है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं।
दिल्ली में प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
चार दिन बंद रहेंगे कई रास्ते
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार दुर्गा पूजा के मद्देनजर चित्तरंजन पार्क यानी सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II में 16 से 20 अक्तूबर 2026 तक रोजाना शाम 4:00 बजे से आधी रात 12:00 बजे तक ट्रैफिक पर पाबंदियां लागू रहेंगी।
TRAFFIC ADVISORY | DURGA PUJA CELEBRATIONS 2026 In view of Durga Puja celebrations in Chittaranjan Park (C.R. Park) and Greater Kailash-II from 16–20 October 2026, traffic restrictions will be in place from 4:00 PM to 12:00 Midnight daily. Devotees and commuters are advised to use Delhi Metro, avoid affected roads, refrain from unauthorised parking and allow extra travel time. Delhi Traffic Police appeals to all commuters to plan their journeys in advance, follow traffic regulations and cooperate with personnel on duty. 📢 Please refer to the detailed traffic advisory for restrictions and affected routes. #DelhiTrafficPolice #TrafficAdvisory #DurgaPuja2026 #DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 16, 2026
दिल्ली पुलिस की सलाह
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार आउटर रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, अगस्त क्रांति, आउटर रिंग रोड और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग समेत कई अन्य रास्ते प्रभावित रहेंगे। ट्रैफिक को देखते हुए श्रद्धालुओं और यात्रियों को मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
साथ ही उन प्रभावित रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी गई है, जहां पाबंदियां लागू हैं। इसके अलावा अनधिकृत पार्किंग से ट्रैफिक की समस्या और भी ज्यादा बढ़ रही है, इसलिए ऐसा करने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने को कहा गया है।
