दिल्ली में ब्लूमबर्ग समिट के गाला डिनर के चलते ट्रैफिक में बदलाव, ट्रैफिक पुलिस ने कहा- इन रास्तों से रहें दूर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के गाला डिनर के कारण होटल लीला पैलेस के आसपास ट्रैफिक प्रभावित ...और पढ़ें

मंगलवार शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक उस क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ब्लूमबर्ग समिट डिनर से दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित।
लीला पैलेस क्षेत्र में शाम 5 से 10 बजे तक असर।
यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा की सलाह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम से जुड़े गाला डिनर के कारण होटल लीला पैलेस के आसपास का इलाका ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
शाम 5 बजे से 10 बजे तक रहेगा प्रभाव
विदेशी और भारतीय प्रतिनिधि होटल लीला पैलेस में इस गाला डिनर में शामिल होंगे। इसलिए मंगलवार शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक उस क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय का ध्यान रखें और ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करें।
TRAFFIC ADVISORY > Note: Please plan your commute accordingly and cooperate with traffic personnel. > ⚠️ Traffic Alert: Bloomberg Summit-Gala Dinner Foreign as well as Indian delegates would be attending the Gala Dinner in connection with the Bloomberg New Economy Forum at the Hotel Leela Palace. Therefore, traffic is expected to remain affected around that area on 13.10.2026, between 5:00 PM and 10:00 PM. 🛣️ Travel Advisories & Routes * Buffer Your Time: Commuters are requested to keep extra time while travelling through this area. * Recommended Alternate Routes: * Aurobindo Marg (from AIIMS) * Shanti Path (from Moti Bagh Crossing) on Ring Road Stay updated and follow Delhi Traffic Police handles for real-eroute updates. FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 13, 2026
वैकल्पिक मार्गों के रूप में एम्स से ऑरोबिंदो मार्ग तथा मोती बाग क्रॉसिंग से शांति पथ (रिंग रोड) का उपयोग करने की सलाह दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यात्री रियल-टाइम अपडेट के लिए उनके आधिकारिक हैंडल्स को फॉलो करें।
यह भी पढ़ें- 'पहले आओ, पहले पाओ की नीति अस्वीकार्य', रामलीला मैदान जैसे सार्वजननिक स्थानों के आवंटन पर दिल्ली HC सख्त
