'1 दिन में 2000 करोड़ का नुकसान', CJP प्रोटेस्ट के बीच कनॉट प्लेस के व्यापारियों की अमित शाह से बड़ी मांग
दिल्ली के व्यापारियों के संगठन सीटीआई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिवाली तक बाजारों में होने वाले प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है।

सीटीआई ने अमित शाह को लिखा पत्र
HighLights
CTI ने अमित शाह से दिवाली तक प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की
पिछले प्रदर्शन से दिल्ली के व्यापारियों को 2 हजार करोड़ का नुकसान हुआ
व्यापारी त्योहारी सीजन में शांतिपूर्ण व्यापार सुनिश्चित करना चाहते हैं
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के व्यापारियों के संगठन 'सीटीआई' (चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज होने वाले प्रस्तावित 'सीजेपी' (CJP) के विरोध मार्च के मामले में दखल देने की मांग की है।
व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के बीच हो रहे इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जताई है। सीटीआई ने दावा किया है कि बीते 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को करीब 2 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
व्यापारियों के लिए दीवाली का समय जरूरी
संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दूवाली का समय दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों (रिटेलर्स) के लिए साल का सबसे अहम समय होता है। अगर इस दौरान बाजारों के आसपास नए सिरे से विरोध प्रदर्शन या मार्च निकाले जाते हैं, तो व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और दुकानदारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीटीआई ने गृह मंत्री अमित शाह से सख्त अपील की है। उन्होंने मांग की है कि दिवाली का त्योहार खत्म होने तक दिल्ली के बाजारों और व्यापारिक केंद्रों में किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन या राजनीतिक मार्च पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इससे बाजार में शांति बनी रहेगी और ग्राहक बिना किसी परेशानी के अपनी खरीदारी कर सकेंगे।
इन जगहों पर प्रदर्शन से जाम
सीटीआई के अनुसार, कनॉट प्लेस, जनपथ और खान मार्केट समेत नई दिल्ली के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम हो सकता है। ग्राहकों की आवाजाही थमने से दुकानों की बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा।
