सावधान ! व्यापार मेले में चल रहा था टिकट के नाम पर ठगी का खेल, अब सलाखों के पीछे आरोपी
व्यापार मेले में टिकट दिलाने के बहाने एक महिला से ठगी की कोशिश करने वाले मोहम्मद फैसल को प्रगति मैदान ...और पढ़ें

व्यापार मेले में टिकट ठगी का प्रयास, आरोपी मोहम्मद फैसल गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
व्यापार मेले में टिकट दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास।
क्यूआर कोड से महिला के खाते से 1200 रुपये ट्रांसफर।
मोहम्मद फैसल नामक आरोपी प्रगति मैदान से गिरफ्तार।
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। व्यापार मेले में कोई अंजान व्यक्ति अगर आपको टिकट दिलवाने की बात करता है, तो उसके झांसे में नहीं आएं। हो सकता है वह व्यक्ति आपको ठगी का शिकार बना ले।
सोमवार को इसी तरह के मामले में एक महिला से ठगी करने की कोशिश में प्रगति मैदान थाना पुलिस ने मोहम्मद फैसल नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर पुलिस उसके चेन में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है।
इस तरह हुई थी ठगी..
वह पहले भी बीते मई में इसी तरह के मामले में पकड़ा जा चुका है। डीसीपी नई दिल्ली जिला सचिन शर्मा के मुताबिक रविवार को एक महिला व्यापार मेला देखने पहुंची थी। दोपहर करीब डेढ बजे, जब वह गेट नंबर चार के पास आधिकारिक एप के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक अंजान व्यक्ति उनके पास आया और 400 रुपये में टिकट दिलाने की बात कही।
उस व्यक्ति ने महिला को क्यूआर कोड दिया, जिसे स्कैन करने पर उनके 1200 रुपये ट्रांसफर हो गए और उनका आइफोन सिंक होने लगा। कुछ ही देर में आइफोन हैंग भी हो गया। तभी उन्हें एक नोटिफिकेशन भी मिला कि किसी ने उनके अकाउंट में लाग-इन करने की असफल कोशिश की है, और उनके पेटीएम अकाउंट से 12 सौ रुपये कट गए।
आइफोन के साथ छेड़छाड़ होने के शक में महिला ने शोर मचा पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर जितेन्द्र डागर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह गली नंबर 9, शिव मंदिर मार्ग के पास, मौजपुर इलाके में रहता है और कबाड़ का काम करता है।
ऑनलाइन ट्रांजक्शन के एवज में पैसे लिए जाते थे
अपने एक साथी के साथ मिलकर वह दिल्ली में होने वाले बड़े आयोजनों के टिकट वह अवैध रूप से बेचता है। उसका साथी अलग-अलग आयोजनों के लिए टिकटों का इंतजाम करता है, जिन्हें वह उन लोगों को बेचता है, जिन्हें टिकट पाने में परेशानी हो रही होती है।
इसके लिए वह बिना किसी कानूनी अनुमति के नकद या ऑनलाइन ट्रांजक्शन के जरिए पैसे लेता था। कई बार वह ग्राहकों से पैसे लेकर भाग जाता था।
यह भी पढ़ें- मेरठ में शराब पीकर घर आए बड़े भाई को छोटे भाई ने पत्थर से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट, शव कमरे में बंद कर भागा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।