विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन, 'हॉल ऑफ इंस्पिरेशन' में 500 स्टार्टअप ने दिखाया नए भारत का दम

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 'हॉल ऑफ इंस्पिरेशन' ने 500 भारतीय स्टार्टअप्स को अपने नए विचारों और तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित करने का मंच दिया।

भारत मंडपम में लगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला। फोटो-जागरण आर्काइव

भारत मंडपम में लगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 500 भारतीय स्टार्टअप ने व्यापार मेले में अपने नवाचार दिखाए।

  2. हॉल ऑफ इंस्पिरेशन ने नए विचारों और तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित किया।

  3. खेती, खाद्य और नागरिक सुविधाओं में समस्याओं के हल प्रस्तुत किए।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज यानी शुक्रवार को समाप्त हो गया, लेकिन इस बार इसकी एक खास पहचान हॉल ऑफ इंस्पिरेशन भी रहा। यहां पर 500 भारतीय स्टार्टअप ने अपने नए विचारों, उत्पादों और तकनीकी समाधानों को लोगों के सामने रखा।

खेती, खाद्य उत्पादों से लेकर नागरिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक तक के क्षेत्र में काम कर रहे इन उद्यमों ने दिखाया कि देश में नए कारोबार केवल उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समस्याओं के समाधान तलाशने में भी जुटे हैं।

युवाओं ने बताया अपना आइडिया

स्टार्टअप इंडिया की ओर से आयोजित इस विशेष मंडप में उभरते उद्यमों को अपनी तकनीक और कामकाज दिखाने का मंच मिला। यहां आने वाले लोगों को यह जानने का अवसर मिला कि युवा उद्यमी किस तरह नई तकनीक के जरिये सरकारी सेवाओं, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चुनौतियों का हल तलाश रहे हैं।हाल में हंसा एआई का काम भी चर्चा में रहा।

सरकार के साथ मिलकर काम कर रही कंपनी

कंपनी के प्रतिनिधि शैलेंद्र ने बताया कि उनका संगठन सरकार के साथ मिलकर नागरिक तकनीक के क्षेत्र में काम करता है। इसके तहत स्कीम कनेक्ट और हमारा नेता ऐप जैसे प्रोजेक्ट पेश किए गए। वहीं टेकएक्सआर के प्रतिनिधि रामअवतार ने कंपनी के तीन ऐप- शुभ दर्शन, दुर्लभ दर्शन और सेंसएक्सआर की जानकारी दी।

इस मंच पर कृषि तकनीक और खाद्य उत्पादों से जुड़े स्टार्टअप भी शामिल हुए। इससे छोटे और नए उद्यमों को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और संभावित ग्राहकों व कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने का अवसर मिला।

मेले में 500 स्टार्टअप की भागीदारी

व्यापार मेले में 500 स्टार्टअप की भागीदारी ने यह भी दिखाया कि ऐसे आयोजन अब स्थापित कंपनियों और बड़े कारोबारियों तक सीमित नहीं हैं।

हालांकि, इस पहल की असली सफलता इस बात से तय होगी कि मेले में मिले संपर्क कितने कारोबारी अवसरों में बदलते हैं और इन नए उत्पादों को बाजार में कितनी जगह मिलती है।

यह भी पढ़ें- MCD में 2500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क; चेक करें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।