विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीने में थी बदले की आग, किशोर को पत्थर से कुचलकर शव जलाया; दिल्ली हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

Published: Sat, 28 Feb 2026 04:45 AM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास मिली अधजली लाश का मामला सुलझा लिया है। 17 वर्षीय किशोर की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी।

किशोर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार। जागरण

किशोर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में बीती 11 फरवरी को मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास जंगलों में मिली अधजली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है।

अशोक विहार थाना क्षेत्र के जेलर वाला बाग में रहने वाले 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर शव जलाया गया था। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के आरोप में किशोर 31 जनवरी को ही जुवेनाइल होम से बाहर आया था। हत्या का बदला लेने के लिए किशोर को मौत के घाट उतारा गया।

बताया कि किशोर को जंगल में ले जाकर पहले पत्थरों से कुचल कर हत्या की, उसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

पिता ने की शव की पहचान 

उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 12 फरवरी को सुबह आदर्श नगर थाना पुलिस को माजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट जंगल क्षेत्र में जली अवस्था में किशोर के शव पड़े होने की सूचना मिली। किशोर के पिता ने शव की पहचान की। चार दिन बाद किशोर की बहन ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि उसका भाई गलत संगत में पड़ गया था।

अगस्त 2025 में दीपक नामक व्यक्ति की हत्या के आराेप में उसे जुवेनाइल होम भेजा गया था तथा 31 जनवरी को जमानत पर रिहा हुआ था। आजादपुर निवासी गौरव उर्फ कालिया व उसके साथी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

कालिया को भी गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर विनय, निवासी झुग्गी लाल बाग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान विनय ने अपने साथी गौरव उर्फ कालिया के साथ मिलकर किशोर की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद गौरव उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला दीपक की हत्या के प्रतिशोध से संबंधित है। गौरव, मृतक दीपक का पड़ोसी था और उसे अपना चाचा मानता था। गत 11 जनवरी को रात्रि लगभग 10:45 बजे शराब पीने के दौरान किशोर ने दीपक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और गौरव को भी जान से मारने की बात कही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3 बेटियों और पत्नी की हत्या मामले में नया खुलासा, मुनचुन ने 20 दिन पहले किससे मांगे थे 7 लाख रुपये?

इसके बाद आक्रोशित होकर गौरव उर्फ कालिया ने अपने साथी विनय के साथ मिलकर विष्णु की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर बार-बार वार किया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दोनों ने पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी।