आस्था कुंज कांड के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं, गार्गी-कमला नेहरू कॉलेज के बाहर निकाला मार्च
कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में दक्षिणी दिल्ली के गार्गी और कमला ...और पढ़ें

सुरक्षा को लेकर फूटा छात्राओं का गुस्सा। जागरण
HighLights
कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में छात्राओं ने किया प्रदर्शन।
गार्गी और कमला नेहरू कालेज के बाहर निकाला विरोध मार्च।
छात्राओं ने सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को डीयू के कालेजों के बाहर छात्राओं ने विरोध मार्च किया। दक्षिणी दिल्ली के गार्गी और कमला नेहरू कालेज के बाहर देर शाम बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर उतरीं और पैदल मार्च किया।
इस दौरान कालेजों के आसपास, सड़कों और पार्कों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने ‘आजादी-आजादी’ के नारे लगाए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कॉलेज जाते समय करना पड़ता है असुरक्षा का सामना
छात्राओं ने कहा कि कालेज से घर आने-जाने के दौरान उन्हें कई बार छेड़खानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।
उन्हें घर से कालेज आने-जाने के साथ हर जगह खुलकर सड़कों पर घूमने की आजादी चाहिए। छात्राओं ने सरकार और पुलिस से सुरक्षा दुरुस्त करने की मांग उठाई ताकि बेटियों को इस घटना के बाद डर के माहौल में नहीं रहना पड़े।
