विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था कुंज कांड के बाद दिल्ली के बड़े पार्कों की सुरक्षा का रियलिटी चेक, पुलिस कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:10 PM (IST)

कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के बड़े पार्कों की सुरक्षा का ...और पढ़ें

हौजखास डियर पार्क का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार। सौ- पुलिस

हौजखास डियर पार्क का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार। सौ- पुलिस

HighLights

  1. कालकाजी घटना के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हुई।

  2. पुलिस कमिश्नर ने बड़े पार्कों का औचक निरीक्षण किया।

  3. सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश जारी किए गए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने बड़े पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल तेज कर दी है।

इस क्रम में शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अंबेडकर नगर स्थित जहांपनाह पार्क और हौजखास डियर पार्क का औचक निरीक्षण किया।

पार्क की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 22.57.51 (1)

विकास मार्ग पर आईपी स्टेट के समीप बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और छाये अंधेरे में गुजर यह वाहनों के हेड लाइट की रोशनी में जाते राहगीर। जागरण

पुलिस का जोर ऐसे स्थानों की पहचान और निगरानी बढ़ाने पर है, जहां अंधेरा या सुनसान होने के कारण आपराधिक वारदात की आशंका रहती है। करीब 450 एकड़ में फैला जहांपनाह पार्क घने जंगल और हरियाली के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के निर्देश

इसके आसपास ग्रेटर कैलाश, अलकनंदा, साकेत, गोविंदपुरी और चिराग दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले इलाके हैं। पार्क शाम चार बजे से रात सात बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 22.52.46

आइटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के समीप सर्विस लेन में छाया अंधेरा। जागरण

कालकाजी पार्क में हुई वारदात के बाद पुलिस ने राजधानी के पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू की है। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर पार्कों का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'आसिफ भाई, गन निकाल...', आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की दास्तां

यह भी पढ़ें- आस्था कुंज गैंगरेप के बाद भी नहीं जागीं सिविक एजेंसियां, दिल्ली में 164 डार्क स्पाट जस के तस