मयूर विहार में पिटाई से गई थी 7वीं की छात्रा की जान, छोटी बहन ने स्कूल जाना छोड़ा
मयूर विहार के एक स्कूल में शिक्षिका की कथित पिटाई से सातवीं कक्षा की छात्रा पीहू गुप्ता की मौत के बाद उसकी छोटी बहन ने डर के मारे स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षिका की पिटाई से छात्रा की मौत के बाद छोटी बहन ने छोड़ा स्कूल। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
मयूर विहार स्कूल में सातवीं की छात्रा पीहू की मौत।
शिक्षिका की पिटाई से मौत का परिवार का आरोप।
छोटी बहन ने डर के कारण स्कूल जाना छोड़ा।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-दो स्थित राजकीय सर्वाेदय कन्या विद्यालय सातवीं कक्षा की छात्रा पीहू गुप्ता की मौत के बाद उसकी छोटी बहन इतनी डरी हुई है कि उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। स्कूल का नाम आते ही डर से कांप जाती है।
कल्याणपुरी थाना पुलिस ने अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। स्वजन का आरोप है कि शिक्षिका की पिटाई से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों व विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है कि छात्रा को पीटा गया था या नहीं। स्वजन के अनुसार जिस छात्रा की मौत हुई है, उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
डर है कि बड़ी बहन की तरह शिक्षक उसे भी न पीट दे
पीहू अपने परिवार के साथ खिचड़ीपुर में रहती थी। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मां रुचि गुप्ता ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां मयूर विहार स्थित राजकीय सर्वाेदय कन्या विद्यालय में पढ़ती थी। एक सप्ताह से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी छोटी बेटी नव्या स्कूल नहीं जा रही है। वह डर रही है कहीं शिक्षक उसे उसकी बड़ी बहन के जैसे न पीट दें।
27 अगस्त को छात्रा की हो गई थी मौत
उन्होंने बताया पीहू एक दिन अपनी अंग्रेजी की पुस्तक घर भूल गई थी। इस बात पर एक शिक्षिका ने उसे पीटा और कक्षा के बाहर हाथ ऊपर करके खड़ा कर दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा के दादा-दादी उसे स्कूल से लेकर आए और एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे इहबास रेफर कर दिया। जहां 27 अगस्त को छात्रा की मौत हो गई।
वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाए बिना परिवार ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। सोमवार को स्कूल में जाकर छात्रा की मौत पर हंगामा किया। तभी पुलिस को शिकायत दी।
यह भी पढ़ें- एकसाथ रहते थे तीनों दोस्त, आखिरी वक्त भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा; संजय झील में डूबने से हुई मौत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।