'दिल्ली के 20 लाख से अधिक झुग्गीवासियों को मिलेंगे पक्का मकान', CM रेखा गुप्ता के एलान से खिले लोगों के चेहरे
दिल्ली के सदर बाजार में 'मन की बात' कार्यक्रम में 'जहां झुग्गी वहीं मकान' योजना पर प्रकाश डाला गया। इस ...और पढ़ें
-1782662347952_m.webp)
सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के बगीची पीर जी स्थित झुग्गी बस्ती में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।
HighLights
सदर बाजार में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन।
20 लाख से अधिक झुग्गीवासियों को मिलेंगे पक्के मकान।
दिल्ली में 1,510 विकास कार्यों पर तेजी से काम जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के बगीची पीर जी स्थित झुग्गी बस्ती में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर जयप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की 'जहां झुग्गी वहीं मकान' योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस जनकल्याणकारी योजना से दिल्ली के 20 लाख से अधिक झुग्गीवासियों को पक्के मकान मिलने वाले हैं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही: जयप्रकाश
इस दौरान जयप्रकाश ने कहा कि झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए रेखा गुप्ता द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। भाजपा नेताओं ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार का प्रथम लक्ष्य 'विकास, विश्वास और जनकल्याण' है। आयुष्मान भारत, जनधन खाता और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
1,510 विकास कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों के समग्र विकास को नई गति दी है। डूसिब के माध्यम से ₹441 करोड़ से अधिक की लागत से 1,510 विकास कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा है। बेहतर सड़क, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, जनसुविधा परिसर और अटल कैंटीन जैसी सुविधाएं हर बस्ती तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि राजधानी का विकास हर परिवार तक पहुंचे।
