दिल्ली के ज्वाला नगर में चार मंजिला मकान ढहा, बच्चे समेत दो की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के ज्वाला नगर में एक चार मंजिला पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक तीन माह के बच्चे सहित दो ...और पढ़ें
-1794896099198_m.webp)
घटनास्थल पर जांच के दौरान स्थानीय पुलिस और फायर टीम। फोटो - जागरण
HighLights
दिल्ली के ज्वाला नगर में चार मंजिला मकान ढहा।
हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत।
मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में एक चार मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में एक तीन माह के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मृतक दिव्यांश का फाइल फोटो। जागरण
मलबे में दबकर दो की मौत
वहीं, राहत-बचाव कार्य के दौरान मलबे से तीन माह बच्चा और एक युवक गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम पिंटू व दिव्यांश बताया गया है।

घटनास्थल पर जमा हुई लोगों की भीड़। जागरण
विधायक और चेयरमैन मौके पर पहुंचे
वहीं, इलाके में मकान गिरने की सूचना पर जोन चेयरमैन पंकज लूथरा और विधायक संजय गोयल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली।
शुरुआती जांच में पता चला कि मकान काफी पुराना और जर्जर की हालत में था। माना जा रहा है कि जर्जर हालत की वजह से ही मकान ढह गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, घायलों का इलाज जारी