विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट के एलान का असर: दिल्ली के कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज, एग्जाम की तारीखें भी बढ़ीं

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:21 AM (IST)

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन और मेट्रो बाधा की आशंका से दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपने कार्यक्रम बदल ...और पढ़ें

दिल्ली में हर चौराहे पर कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है, जबकि काॅलेजों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। रॉयटर्स

दिल्ली में हर चौराहे पर कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है, जबकि काॅलेजों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। रॉयटर्स

HighLights

  1. जंतर-मंतर प्रदर्शन से दिल्ली के स्कूल-कॉलेज प्रभावित।

  2. कई स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं, कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित।

  3. मेट्रो स्टेशन बंद होने की आशंका से शिक्षण संस्थानों के फैसले।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन और मेट्रो सेवाओं में बाधा की आशंका के चलते दिल्ली के कई स्कूलों और काॅलेजों ने अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है, जबकि काॅलेजों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

एक्टिविटी वीक का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित

सरदार पटेल विद्यालय ने छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शनिवार को ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है। स्कूल ने नई दिल्ली क्षेत्र में बैरिकेडिंग और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को विद्यार्थियों के स्कूल में रुकने की सुविधा भी बंद कर दी गई है। वहीं, शनिवार को होने वाला एक्टिविटी वीक का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

खेल अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं रद

रघुबीर सिंह जूनियर माॅडर्न स्कूल ने शनिवार को होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) स्थगित कर दी है। इसकी नई तारीख जल्द बताई जाएगी। कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने भी शनिवार को कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों का खेल अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं रद कर दी हैं।

मिड-टर्म परीक्षाएं अब सोमवार से 

उधर, पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित कर सोमवार को कराने का फैसला लिया है। परीक्षा का समय पहले जैसा ही रहेगा। वहीं, रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी ने शनिवार की परीक्षाएं स्थगित कर 12 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है।

45 मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बंद

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध किया है। मेट्रो सेवाओं में संभावित बाधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों ने ये फैसले लिए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, एयरपोर्ट के बाहर स्पेशल सेल तैनात; सोशल मीडिया पर पैनी 'नजर'

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बंद जैसे हालात, इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सड़कों पर भी पाबंदियां