विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण के कारण हाइब्रिड मोड पर चलेंगी 5वीं तक की कक्षाएं; अभिभावकों के पास होगा विकल्प

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:42 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली में पांचवीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में।

  2. बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सरकार का यह फैसला।

  3. अभिभावक चुन सकेंगे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई अनिवार्य कर दी है।

इसके तहत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित करनी होंगी।

विद्यार्थी और अभिभावक करेंगे फैसला

किसी भी माध्यम से पढ़ाई का विकल्प चुनने का अधिकार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पास होगा। शिक्षा निदेशालय के स्कूल शाखा ने छह नवंबर को इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन हाइब्रिड मोड में सुनिश्चित करें।

साथ ही अभिभावकों और संरक्षकों को इस व्यवस्था की जानकारी देने को कहा गया है। जिला शिक्षा उपनिदेशकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर पटाखों से ही नहीं, इस वजह से भी बिगड़ेगी उत्तर भारत की हवा; दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।