विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र को चाकू से गोदा; कैप फाड़ने का लिया बदला

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:10 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के खजूरी में एक सरकारी स्कूल के बाहर नौवीं के छात्र ने दसवीं के छात्र पर चाकू से चार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला करीब 15 दिन पहले कैप फाड़ने का बदला लेने के लिए किया गया था।

स्कूल के बाहर ही आरोपित छात्र ने पीड़ित पर चाकू से चार बार वार कर दहशत पैदा कर दी।

स्कूल के बाहर ही आरोपित छात्र ने पीड़ित पर चाकू से चार बार वार कर दहशत पैदा कर दी।

HighLights

  1. खजूरी में नौवीं के छात्र ने दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला किया।

  2. हमले में छात्र गंभीर घायल, जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती।

  3. कैप फाड़ने का बदला लेने के लिए हुआ यह हमला।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के बाहर नौवीं कक्षा के छात्र ने दसवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से चार वार कर दिए। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले दसवीं कक्षा के छात्र ने एक अन्य छात्र की कैप फाड़ दी थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।

इसी का बदला लेने के लिए बुधवार दोपहर नौवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित छात्र को पकड़ लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पिता की डांट से नाराज होकर भिंड में सबकुछ छोड़ दिल्ली आ गईं दो बहनें, दो महीने बाद पुलिस ने परिवार से मिलाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।