विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी दिल्ली की आरडब्ल्यूए, वर्षा जल संचयन को देंगी बढ़ावा

Published: Wed, 03 Jun 2026 06:37 AM (IST)

दिल्ली की विभिन्न आरडब्ल्यूए अपनी सोसाइटी में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। ...और पढ़ें

प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

HighLights

  1. आरडब्ल्यूए प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण में निभाएंगी भूमिका।

  2. कचरा प्रबंधन, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन पर जोर दिया जाएगा।

  3. सिंगल-यूज प्लास्टिक कम करने, जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली की विभिन्न आरडब्ल्यूए अपनी सोसाइटी में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) इंडिया की ओर से आयोजित “क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन: एंगेजिंग आरडब्ल्यूए फार सस्टेनेबल अर्बन कम्युनिटीज” कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा में समुदायों की भूमिका पर विचार-विमर्श कर पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को बढ़ाने का संकल्प लिया है।

बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आरडब्ल्यूए अब अपने क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन, सामुदायिक कंपोस्टिंग, सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, नियमित पौधरोपण और वर्षा जल संचयन जैसी पहलों को बढ़ावा देंगी। इसके साथ ही घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लैंडफिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो सके। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि खुले में कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

पर्यावरण जागरूकता को चलेगा अभियान

फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए साकेत के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश डबास बताते हैं कि बैठक में आरडब्ल्यूए के लिए एक गाइड बुक भी जारी की गई है। इसमें वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में स्थानीय स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को लेकर कई सुझाव शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। हम लोग अपने क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

नागरिकों के सहयोग से होगी पहल

न्यू फ्रेंड्स कालोनी, अशोका पार्क आरडब्ल्यूए सदस्य अरुण जग्गी का कहना है कि सोसाइटी में कचरा प्रबंधन, हरियाली बढ़ाने, ऊर्जा संरक्षण जैसे उपाय अपनाए जाएं तो पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हम लोग दिए गए सुझावों को नागरिकों तक पहुंचाएंगे। इलाके में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, सामुदायिक कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने, सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और नियमित पौधरोपण अभियान चलाने की दिशा में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- अमर कालोनी गोलीकांड: गोली से घायल किशोर ने तोड़ा दम, पिता बोले- आरोपितों को मिले फांसी या हो एनकाउंटर