विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में उमस से बढ़ी बेचैनी, 40 डिग्री के पार महसूस हुआ तापमान; आज भी बादल और हल्की बारिश के आसार

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:25 AM (IST)

दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद उमस भरी गर्मी रही, जहां महसूस किया गया तापमान 40 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में सोमवार को बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी रही।

  2. महसूस किया गया तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज।

  3. मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना, फिर मानसून की विदाई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान था। लेकिन वर्षा के इंतजार में दिल्ली वासी उमस भरी गर्मी झेलने को विवश रहे। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ कहीं कहीं हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज भी छाए रहेंगे बादल

हालांकि हीट इंडेक्स यानी महसूस किया जाने वाला तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 87 से 62 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की वर्षा संभावित है। बुधवार- बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके बाद फिर वर्षा के आसार खत्म होते जाएंगे और मानसून की विदाई की बेला शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में बारिश से तापमान में गिरावट, 71 सड़कें बंद; अभी जारी रहेगा वर्षा का दौर

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Updates: तापमान पहुंचा 40 °C, गर्मी का अहसास, जानें अब बारिश होगी या नहीं?