विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में इस साल 179 दिन साफ रही हवा, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड; प्रदूषण उल्लंघन पर कटे 4976 चालान

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:25 AM (IST)

दिल्ली में इस साल 15 सितंबर तक 179 दिन साफ हवा दर्ज की गई, जो पिछले एक दशक में सर्वाधिक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में इस साल 179 दिन साफ हवा दर्ज।

  2. पिछले एक दशक में साफ हवा के दिनों की सर्वाधिक संख्या।

  3. प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों से वायु गुणवत्ता में सुधार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल 15 सितंबर तक 179 दिन साफ हवा दर्ज की गई, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। पर्यावरण विभाग के अनुसार, 2025 में इसी अवधि में 172 साफ हवा के दिन दर्ज हुए थे, जबकि 2016 में यह संख्या केवल 94 थी।

यानी दस साल में साफ हवा वाले दिनों की संख्या 85 दिन बढ़ी है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे दिल्ली की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि धूल, कचरे और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगातार कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

प्रदूषण उल्लंघन पर कटे 4976 चालान

सरकार के अनुसार, 15 सितंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है। पिछले 24 घंटे में 81 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर ने करीब 2279 किलोमीटर सड़कों की सफाई की और 170 मीट्रिक टन सड़क की धूल हटाई गई। वाहनों से जुड़े प्रदूषण उल्लंघनों पर 4976 चालान किए गए।

इसी अवधि में करीब 12,715 टन कचरे और 2113 टन निर्माण एवं विध्वंस मलबे का निस्तारण किया गया। भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल पर बायोमाइनिंग के जरिये करीब 19,212 मीट्रिक टन पुराने कचरे का प्रसंस्करण भी किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर बड़ा वार: अब एक फॉर्मूला नहीं, हॉटस्पॉट के हिसाब से बनेगी स्पेशल एक्शन प्लान

यह भी पढ़ें- औद्योगिक प्रदूषण पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फैक्ट्रियों की साल में दो बार होगी जांच