विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजन का सबसे ठंडा दिन 16 नवंबर, दिल्ली में 14.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा न्यूनतम तापमान

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:48 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान ...और पढ़ें

दिल्ली में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग। फाइल फोटो - जागरण

दिल्ली में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में 16 नवंबर को सबसे ठंडा दिन रहा।

  2. अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

  3. न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार (16 नवंबर) को दिल्ली में नवंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं, सुबह के समय भी ठंड का असर देखने को मिला और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 11 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में 27.2 डिग्री, आया नगर में 27 डिग्री, रिज में 26.4 डिग्री और पालम में 25.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इसी तरह पालम में दिन का तापमान अन्य मौसम केंद्रों के मुकाबले सबसे कम रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पालम में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। लोधी रोड और सफदरजंग दोनों जगह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। लोधी रोड का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। आया नगर में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हल्की राहत, AQI लुढ़ककर 300 से नीचे आया; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।