विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 400 पार, लोगों का सांस लेना दूभर

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है, जहां सोमवार को एक्यूआई 445 तक पहुंच गया, जिससे लोगों को ...और पढ़ें

दिल्ली में AQI 400 पार ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में AQI 400 पार ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली में सोमवार को एक्यूआई 445 तक पहुंचा।

  2. प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत।

  3. आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर थमने नाम नहीं ले रहा है। हवा भी जहरीली होती जा रही है। दिल्ली में सोमवार को एक्यूआई 445 तक पहुंच गया।

इस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस प्रदूषित आबोहवा के बीच सबसे ज्यादा समस्या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को हो रही है। ऐसे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

कैसा है दिल्ली के विभिन्न इलाकों का एक्यूआई

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। रोहिणी में एक्यूआई 348, मुंडका 434, पंजाबी बाग 452, बुराड़ी क्रॉसिंग 311, मंदिर मार्ग 335, आरके पुरम 271 और जहांगीरपुरी में एक्यूआई 376 पर है।

इस तरह से देखें तो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई अपने खतरनाक स्तर पर ही है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और लोगों को सांस लेने में दिकक्त हो रही है।

आने वाले दिनों में भी बिगड़ सकती है हवा की गुणवत्ता..

इससे पहले रविवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 290 था। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। लेकिन, रविवार को ही इस बात को लेकर संभावना जता दी गई थी कि यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। आज ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।

वहीं, संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार और बुधवार को भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ सकती है। आने वाले दिनों में भी लोगों को जहरीली हवा से किसी भी प्रकार की राहत मिलने वाली नहीं है।

उधर, दिल्ली में जारी प्रदूषण के कहर पर रोक लगाने की दिशा में शासन स्तर की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, धरातल पर इन प्रयासों का कोई असर नहीं दिख रहा है। दिल्ली की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से मानेसर की जनता का हाल बेहाल, सिर्फ खानापूर्ति कर रहे नगर निगम के अधिकारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।