विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में कब होगी झमाझम बारिश? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:47 AM (IST)

Delhi weather Today : दिल्ली में बुधवार को छिटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली में बुधवार को छिटपुट बारिश की संभावना।

  2. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं।

  3. अच्छी बारिश के लिए 19-20 जुलाई तक इंतजार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को दिल्ली में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। रात को भी कहीं कहीं हल्की बारिश हुई थी। हालांकि इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो तीन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अच्छी बारिश के लिए 19 -20 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा। इतना जरूर है कि अभी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन तेज धूप खिले रहने के चलते खासी उमस भी परेशान करेगी।

C-143-1-NOI1043-447291

दिल्ली का एक्यूआई 159 दर्ज

उधर, बुधवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 159 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

मंडराते रहेंगे हल्के बादल

एक दिन पहले रात में आंधी व वर्षा आने के बाद अगले दो दिन फिर से आसमान में हल्के बादल मंडराते रहे, लेकिन तेज धूप निकली तो उमस भरी बढ़ गई। दोपहर में लोगों को तेज धूप से उमस भरी गर्मी से ज्यादा परेशानी महसूस हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है।

पिछले हफ्तेभर से ज्यादा समय से कभी तेज वर्षा और आसमान में घने बादल छाए रहते हैं तो कभी चिलचिलाती धूप उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बुधवार रात को अचानक आंधी के बाद वर्षा होने लगी। जो कुछ देर रुक रुक कर होती रही।

वहीं मंगलवार को भी सुबह से शाम तक हल्के बादल आसमान में मंडराते रहे। लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लोगों ने महसूस की 45.1 डिग्री की गर्मी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत