विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अनुमान, 40KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

Delhi NCR weather: मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे के लिए आंधी, बिजली और तीव्र बारिश का अलर्ट ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली में आंधी, बिजली और तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया

  2. अगले दो-तीन दिन तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा

  3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'अच्छी' श्रेणी में, तापमान 40 डिग्री से नीचे

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए दिल्ली में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

इसके साथ ही बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

अगले 2-3 दिन तक बारिश का दौर

मंगलवार से शुरू हुआ मानसून की झमाझम बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाओं के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वर्षा होने की भी संभावना है।

दिल्ली की हवा 'अच्छी' श्रेणी में

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 50 दर्ज किया गया, जिसे 'अच्छी' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल वायु गुणवत्ता में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले ध्यान दें, गाजीपुर के पास NH-24 पर भरा पानी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश से भयंकर हालात, सड़कें डूबीं और ट्रैफिक व्यवस्था ठप; सामने आई डरावनी तस्वीरें