विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले ध्यान दें, गाजीपुर के पास NH-24 पर भरा पानी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Thu, 09 Jul 2026 11:07 AM (IST)

गाजीपुर के पास NH-9 पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग की एडवाइजरी जारी की है।

जलभराव के चलते लगा जाम। फोटो: जागरण

जलभराव के चलते लगा जाम। फोटो: जागरण

HighLights

  1. गाजीपुर के पास NH-9 पर भारी जलभराव हुआ

  2. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

  3. गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लगातार हो रही वर्षा के कारण गाजीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-24) पर जलभराव हो गया है। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

स्थिति को सामान्य करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर जलनिकासी का कार्य करा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 11.14.23 AM

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

traffic divert 1

इस रास्ते से जाने की सलाह दी 

एडवाइजरी के अनुसार, वाहन चालक सेक्टर-62 से वसुंधरा होते हुए बुद्ध चौक और फिर मोहन नगर के रास्ते सीमापुरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जलभराव के कारण एनएच-9 पर यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई है।

traffic divert 3

लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि जलनिकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके।

यह भी पढ़ें- 17 E-FIR के जरिये फंसाने पर साकेत कोर्ट का कड़ा रुख, दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार; कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- रेखा सरकार लाएगी नया कानून, हर जमीन-मकान का बनेगा DUPIC कार्ड; दिल्ली वालों को क्या होगा फायदा?