दिल्ली-NCR में बारिश से भयंकर हालात, सड़कें डूबीं और ट्रैफिक व्यवस्था ठप; सामने आई डरावनी तस्वीरें
दिल्ली-NCR में लगातार तीन दिन की बारिश से भयंकर हालात पैदा हो गए हैं। सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं, ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन से लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित।
गाजियाबाद में अस्पताल की छत से प्लास्टर गिरा, फरीदाबाद में बिजली गुल।
कई जिलों में स्कूल बंद, सड़कों पर भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम।
जागरण संवाददाता, दिल्ली-एनसीआर। Weather Delhi-NCR Updates: दिल्ली-एनसीसार में लगातार तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। गुरुवार की सुबह लोगों के लिए गर्मी से राहत भरी रही लेकिन, कई इलाकों में लोगों भारी जोखिम उठाना पड़ा।
भारी बारिश और हवा के चलते कहीं पेड़ गिरे तो कहीं भारी जलभराव से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हालात इतने भयावह हो गए कि कहीं जलभराव के पानी में वाहन डूब गए तो कहीं अंडरपास में पानी भर गया है।
वहीं, तेज बारिश और मौसम के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में डीएम द्वारा आज स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई है।

दिल्ली के गाजीपुर में हुआ जलभराव। एजेंसी
दिल्ली के गाजीपुर में भारी बारिश के बाद एक आदमी दोपहिया वाहन पर जलभराव के बीच गुजरता हुआ।

दिल्ली के गाजीपुर में हुआ जलभराव। एजेंसी
दिल्ली के गाजीपुर में भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गुजरते वाहन।

भारी जलभराव के बीच गुजरते वाहन।

दिल्ली में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच सड़क से गजरता बाइक सवार।

भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच सड़क से गुजरते वाहन।

बारिश के चलते सड़क पर धंसी स्कूल बस। बस को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश के बाद हुई कीचड़ में एक कार फंस गई। जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश के पानी से हुए जलभराव में फंसी कार।

बारिश के पानी में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह डूब गया।

203-ओल्ड रोहतक मार्ग, फेस-3, शिवाजी नगर, इंद्रलोक (दिल्ली)। जागरण
उधर, लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है।

मिंटो ब्रिज, विकास मार्ग, एन-9 और रोहतक रोड जैसी सड़कों पर जलभराव नहीं हुआ। जागरण
दिल्ली में जलभराव के हॉटस्पॉट मिंटो ब्रिज, विकास मार्ग, एन-9, रोहतक रोड जैसी सड़कों पर जलभराव नहीं हुआ है।

गाजियाबाद में सड़क पर पेड़ गिरा। जागरण
गाजियाबाद में पूरी रात धीमी गति से वर्षा होती रही। गुरुवार को सुबह 5 बजे वर्षा तेज हो गई, जो अभी तक हो रही है।

गाजियाबाद में जलभराव हुआ। जागरण
शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया है। सरकारी स्कूल, अस्पताल, कार्यालय और अंडरपास तक में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग यातायात जाम से परेशान हो रहे हैं। कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं।
-1783566967430.jpeg)
गाजियाबाद में डीएम कार्यालय में भरा पानी। जागरण
वहीं, गाजियाबाद में 70 साल पुराने जिला एमएमजी अस्पताल की बिल्डिंग की छत से इन दोनों खूब प्लास्टर गिर रहा है।

बृहस्पतिवार सुबह को तेज वर्षा के चलते अस्पताल की एक्स-रे गैलरी की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि आसपास कोई मरीज नहीं था लेकिन अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों में इसके बाद दहशत का माहौल है।

फरीदाबाद में औद्योगिक नगरी में बुधवार रात से हो रही लगातार वर्षा से कई कालोनियों और सेक्टरों में बिजली और पानी की व्यवस्था ठप हो गई। एनआईटी की कई कॉलोनियों में रात से बिजली नहीं आई। बिजली कंट्रोल रूम के फोन लगातार घनघनाते रहे।

नोएडा में सेक्टर-57, 58 की सड़क पर भी जलभराव हुआ है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा में सेक्टर-38 ए के पास सड़क पर जलभराव हुआ है।

गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-63 में भारी जलभराव हो गया है।
दिल्ली में 160 एमएम तक हुई बारिश
- तुकमीरपुर, खजूरी 160 mm
- सफदरजंग 73 mm
- पालम 63 mm
- लोदी रोड 80 mm
- रिज 78 mm
- दिल्ली यूनिवर्सिटी 90 mm
- आयानगर 57 mm
- महरौली 86 mm
- छतरपुर 72 mm
- मयूर विहार 103 mm
- पूसा 83 mm
- लोदी रोड AWS 83 mm
- प्रगति मैदान 50 mm
- नारायण 63 mm
- जनकपुरी 62 mm
- नजफगढ़ 43 mm
- झरोदा कलां 33 mm
- जफरपुर 6 mm
- मुंगेशपुर 41 mm
कुछ तस्वीरें एएनआई और पीटीआई से ली गई हैं-
