विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, बैरिकेड्स पर पुलिस से भिड़ंत; AAP और AISA के कार्यकर्ता हिरासत में

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:25 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे, जिसमें AAP, AISA और NSUI कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने का प्रयास किया। 

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज।

HighLights

  1. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन।

  2. AAP, AISA कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  3. महिला पत्रकारों ने पुलिस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी तेज हो गए। आप कार्यकर्ता, AISA, NSUI और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भारी तैनाती कर उन्हें रोका। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह आंदोलन चुनाव आयोग पर लगे आरोपों के खिलाफ चल रहा है।

AISA कार्यकर्ता अशोका रोड इलाके से जंतर-मंतर की ओर निकले, लेकिन पुलिस बैरिकेडिंग के कारण उन्हें रोका गया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की और सुरक्षा बलों से हल्की झड़प हुई। AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश करते दिखीं।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और कपिल सिब्बल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। बाद में नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया। संगठन का आरोप है कि उन्हें प्राइवेट वाहन में ले जाया गया और शुरुआती समय में उनका ठिकाना अज्ञात रहा।

Protest (30)

AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन

इंडिया गेट पर भी AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हुआ, जहां दिल्ली इकाई प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा समेत एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को रोका और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 17.34.37

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें फुटबॉल की तरह उठा-फेंक किया और कैमरों से छिपाने के लिए उल्टा लटकाया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी जी हिटलर को भी पीछे छोड़ गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 17.34.39

तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ का आरोप

इन प्रदर्शनों के दौरान शनिवार को जंतर मंतर के पास तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने शिकायतें स्वीकार करते हुए मेडिकल जांच कराने और मामले को निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपने की बात कही है। CPM नेता वृंदा करात और राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई और शिकायतों के निपटारे पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में बवाल जारी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।