विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में बवाल जारी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:53 PM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी ...और पढ़ें

अशोक रोड पर पुलिस वैन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। जागरण

अशोक रोड पर पुलिस वैन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। जागरण

HighLights

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन।

  2. आइसा और आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।

  3. बैरिकेड तोड़ने पर कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर व इंडिया गेट के आसपास रविवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा और विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कई लेवल के बैरिकेडिंग के बीच जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की कोशिश की। जबकि, आम आदमी पार्टी के नेता इंडिया गेट तक जाने की कोशिश में थे।

सुरक्षाबलों से हुई धक्कामुक्की

यह क्रम दोपहर बाद से शाम तक चलता रहा। अशोक मार्ग स्थित आंध्र भवन सर्कल, जनपथ रोड पर जंतर-मंतर के नजदीक आइसा व आम आदमी पार्टी का अलग-अलग विरोध प्रदर्शन हुआ। दोपहर में आप कार्यकर्ताओं को हल्की झड़प के बाद पुलिस ने हैदराबाद हाउस के नजदीक से हिरासत में लिया। जिनमें विधायक कुलदीप कुमार और संजीव झा सहित अन्य नेता शामिल थे।

80817676 (1)

जबकि, आइसा से जुड़े छात्र आंध्र भवन से इकट्ठा होकर हाथों में प्लेकार्ड लेकर तथा नारेबाजी करते हुए अशोक रोड होते हुए जंतर-मंतर के करीब तक पहुंच गए थे। मार्च के दौरान बैरिकेड्स का एक घेरा तोड़ दिया, जबकि, दूसरे वाले पर सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व धक्कामुक्की भी हुई।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पुलिस बैरिकेड फांदने की कोशिश करती नजर आईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने रोकके साथ कई अन्य के साथ हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान बसों के शीशे तोड़कर प्रदर्शनकारी कूदते भी नजर आए।

80817680 (1)

इस बीच, आइसा ने शनिवार को प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी के आरोप मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग के साथ रविवार को भी पुलिस पर बदसलुकी का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का प्रदर्शन शुरू, उद्धव बोले- आप तानाशाह पैदा करेंगे तो हम दफना देंगे