विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन तैयार, 14 स्थानों पर तैनात की गई मोटर बोट

Published: Sun, 12 Jul 2026 09:16 PM (IST)

मानसून में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के लिए मुस्तैद हो गया है। खतरे ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के लिए मुस्तैद हो गया है।

पूर्वी दिल्ली प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के लिए मुस्तैद हो गया है।

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी तरह तैयार।

  2. यमुना के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम।

  3. संभावित बाढ़ से निपटने के लिए 14 मोटरबोट तैनात।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मानसून में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार देर शाम तक जलस्तर 203 मीटर था। खतरे का निशान 205.33 मीटर है। हरियाणा से दिल्ली में पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर राजधानी में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। पूर्वी जिले के डीएम कार्यालय में कंट्रोलरूम बनाया गया है। यहां से यमुना के जलस्तर पर 24 घंटे निगाह रखी जा रही है।

कंट्रोलरूम के नोडल अफसर व विश्वास नगर के एसडीएम अमोद बड़थवाल ने कहा कि कंट्रोलरूम पूरी तरह से चालू है। दिल्ली पुलिस, जल बोर्ड, प्रशासन, निगम समेत अन्य विभागों के नोडल अधिकारियों को वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उसमें शामिल किया गया है। सभी विभागोंं के साथ कई बार बैठक हो चुकी है। हरियाणा की ओर से दिल्ली में अभी ज्यादा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। खतरे के निशान से यमुना अभी बहुत नीचे बह रही है।

14 स्थानों पर मोटरबोट तैनात की गई

एसडीएम ने कहा कि 14 स्थानों पर मोटरबोट तैनात की गई हैं। बाढ़ की स्थिति में अगर कोई व्यक्ति पानी में डूबता व फंसता है तो पास के जगह मोटरबोट भेजी जाएगी। गोताखारों को भी अलर्ट रखा गया है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वह यमुना के पास न जाएं, पानी अधिक होने से डूब सकते हैं। अधिकारी खुद भी गश्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के दोषी पिता को उम्रकैद, साकेत कोर्ट में 6 साल की बेटी की खामोशी ने झकझोरा