दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, क्या है नया रेट?
पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम फिर ...और पढ़ें
-1775069257709_m.webp)
पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। फाइल फोटो
HighLights
प्रीमियम पेट्रोल XP 100 ₹11 प्रति लीटर महंगा।
एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल के दाम ₹1.50 प्रति लीटर बढ़े।
दिल्ली में XP 100 पेट्रोल अब ₹160 प्रति लीटर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से पेट्रोल पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच एक बार फिर प्रीमियम पेट्रोल व डीजल के मूल्य में बढ़ाेत्तरी हुई है। एक्सपी 100 पेट्रोल की दर में 11 रुपये तथा एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में डेढ़ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
इसके पूर्व भी प्रीमियम पेट्रोल की दरें बढ़ी थी। अब इस बढ़ोत्तरी से 100 आक्टेन पेट्रोल (एक्सपी 100 पेट्रोल) की दिल्ली में कीमत 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन'' के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। ये दरें आइओसीएल के आउटलेट्स पर लागू हैं। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।

कुछ दिन पूर्व भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी। जबकि, औद्योगिक डीजल में भी अब तक 22 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वैसे, इस बढ़ोत्तरी से अब तक सामान्य पेट्रोल व डीजल अनछूए हैं, लेकिन उसने बाजार की चिंता बढ़ा रही है।
आशंका, सामान्य पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर है। जिससे बाजार, ट्रांसपोर्टर, उद्योग सभी चिंतित हैं।
गुरुग्राम और गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
गुरुग्राम में प्रीमियम पेट्रोल के नए दाम
| कंपनी | पुराना दाम (₹/लीटर) | नया दाम (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| भारत पेट्रोलियम | 102.10 | 104.55 |
| इंडियन आयल | 102.11 | 104.60 |
| हिंदुस्तान पेट्रोलियम | 102.11 | 104.66 |
गुरुग्राम में डीजल के दाम
| कंपनी | पुराना दाम (₹/लीटर) | नया दाम (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| भारत पेट्रोलियम | 88.00 | 88.00 |
| इंडियन आयल | 88.09 | 88.09 |
| हिंदुस्तान पेट्रोलियम | 88.05 | 88.05 |
गाजियाबाद में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के नए दाम
| ईंधन | पुराना दाम (₹/लीटर) | नया दाम (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| प्रीमियम पेट्रोल | 149.00 | 160.00 |
| डीजल | 91.77 | 93.28 |
यह भी पढ़ें: चांदनी चौक टाउन हॉल बनेगा दिल्ली का नया पर्यटन केंद्र, 36 माह में होगा कायाकल्प
