विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों की खैर नहीं, अब चलेगा उनके खिलाफ बड़ा अभियान

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:27 AM (IST)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए फिर से अभियान चलाएगी।    

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को चि्न्हित करने की प्रक्रिया तेज ( एआई जेनरेटेड इमेज )

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को चि्न्हित करने की प्रक्रिया तेज ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली ड्रग्स तस्करों का प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट है।

  2. अवैध विदेशी नागरिकों की धरपकड़ को नया अभियान चलेगा।

  3. एफआरआरओ डेटा से घर-घर तलाशी की जाएगी।

राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। भौगोलिक स्थिति, बड़ा परिवहन नेटवर्क और घनी आबादी के कारण दिल्ली, ड्रग्स तस्करों के लिए प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बनी हुई है।

तस्कर यहां से नशीले पदार्थों को देश के अन्य हिस्सों और विदेश में भी भेजने के लिए सुरक्षित रास्ता तलाशते हैं, जिससे विदेशी नागरिक भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जिससे क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सभी 15 जिले की पुलिस के साथ मिलकर फिर से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाएगी।

घर-घर चलाया जाएगा ऑपरेशन..

एफआरआरओ से डाटा लेकर घर-घर सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। इससे पहले बीते अक्टूबर में क्राइम ब्रांच की एंट्री नारकोटिक्स सेल ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया था।

एक माह तक चलाए गए अभियान के तहत 11 देशों के 194 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखवा दिया गया था और संबंधित देश के दूतावासों को उनके बारे में जानकारी दे दी गई थी।

पुलिस का दावा था कि ये सभी चोरी छिपे कहीं न कहीं ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। लेकिन, पकड़े जाने के दौरान इनके घरों व कब्जे से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई, जिससे केवल अवैध डिटेंशन को लेकर ही कार्रवाई की गई।

बड़े-बड़े ड्रग्स तस्करों के पकड़े जाने की आ रही खबरें..

दिल्ली को 2027 तक ड्रग्स मुक्त राज्य बनाने के लिए सालों से बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन, आए दिन दिल्ली से बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों के पकड़े जाने व उनसे ड्रग्स की बरामदगी से दिल्ली को अगले साल तक ड्रग्स मुक्त राज्य बना पाना संभव नहीं लग रहा है।

तीन माह पहले अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने से पुलिस का मानना है कि कुछ हद तक तस्करी के धंधे पर अंकुश लग सका। अब दोबारा दिल्ली पुलिस सर्च आपरेशन इसलिए चलाना चाह रही, ताकि यह देखा जा सके कि तीन माह के दौरान कितने विदेशी नागरिकों ने दिल्ली को महफूज ठिकाना बना लिया है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीते अगस्त में 117 अफ्रीकी नागरिक अवैध रूप से रहते हुए पकड़े गए थे। इनमें सबसे अधिक 39 अफ्रीकी नागरिक दक्षिण जिला व 36 अफ्रीकी नागरिक दक्षिण-पश्चिम जिले में रहते पाए गए थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इन दोनों जिले में दिल्ली पुलिस ने मकान मालिकों के खिलाफ भी पुलिस सत्यापन न कराने के आरोप में केस दर्ज किया था।

दिल्ली देश के उत्तरी राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश) के केंद्र में स्थित है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान-ईरान (गोल्डन क्रिसेंट) से आने वाली हेरोइन पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा से होकर सीधे दिल्ली पहुंचती है।

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों (मणिपुर, मिजोरम) और म्यांमार (गोल्डन ट्रायंगल) से आने वाली सिंथेटिक ड्रग्स और अफीम भी सड़क व रेल मार्ग से दिल्ली लाई जाती है। दिल्ली देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां से दुनिया भर के लिए सीधी उड़ानें हैं।

अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों से आने वाले तस्कर कोकेन और मेथामफेटामाइन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में इंजीनियर को टेलीग्राम पर महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी लाखों की रकम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।