विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बौद्ध भिक्षु बन कर 3 साल से दिल्ली में रह रही थी चीनी महिला, पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 21 Oct 2022 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2022 12:14 PM (IST)

Chinese National Arrested पहचान छिपाकर पिछले तीन साल से भारत में रह रही एक चीनी महिला को दिल्ली पुलिस स्पेशल ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में चीनी महिला। फोटो प्रतीकातमक
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में चीनी महिला। फोटो प्रतीकातमक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Chinese National Arrested: देश की राजधानी दिल्ली में एक चीनी महिला नागरिक के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार चीनी महिला कई भाषा की जानकार है। वह नेपाली भाषा भी अच्छे से बोल लेती है। 

चीनी महिला से पूछताछ जारी

गिरफ्तार चीनी महिला का नाम काय रुओ बताया गया है। पूछताछ में  चीनी महिला ने खुलासा कर दिल्ली पुलिस को भी चौंका दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता उसे जान से मारने की फिराक में थे, इसलिए वह लगातार उनसे बच रही है। दिल्ली पुलिस लगातार महिला से पूछताछ कर रही है। 

चीन की जासूसी के लिए भारत आने का आरोप

जागरण संवाददाता धनंजय मिश्रा के मुताबिक, मजनूं का टीला इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी। दिल्ली पुलिस  स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

बौद्ध भिक्षु बन कर रह रही थी दिल्ली में

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आई चीनी महिला नेपाल की नागरिक बनकर बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में राजधानी में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है। संदिग्ध हाव-भाव के चलते दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को काफी दिनों से शक था।

चीनी महिला ने पासपोर्ट में दिया नेपाल का पता

गिरफ्तार चीनी महिला काय रुओ के पास नागरिकता के जो दस्तावेज मिले हैं उनमें उसने अपना नाम डोल्मा लामा लिखवाया हुआ था और उसका पता काठमांडू का लिखा हुआ है। उसके पासपोर्ट में भी नेपाल का पता लिखा हुआ है। 

भारत में रखा डोल्मा लामा नाम

शक होने पर एफआरआरओ से जांच कराई गई तो पता चला कि महिला काय रुओ चीनी नागरिक है और डोल्मा लामा नाम नकली है। वहीं, दिल्ली पुलिस अब इस महिला की यात्रा और रहने के ठिकानों की जानकारी भी जुटाने में जुट गई है।

हत्या के डर से आई थी भारत

मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी नागरकि काय रुओ वर्ष 2019 में चाइनीज़ पासपोर्ट पर भारत आई थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मारने की फिराक में थे। महिला अंग्रेजी, चीनी और नेपाली भाषा जानती है। फिलहाल विभिन्न एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही है।

Noida News: हिरासत में लिए गए 5 चीनी नागरिक, बगैर वीजा फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी

Noida: चंद रुपयों के लालच में देश की सुरक्षा से गद्दारी कर रहे युवक, चीनी नागरिकों को सप्लाई किए एक्टिवेट सिम