विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की हेरोइन

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:06 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। तीन लोग पकड़े। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। तीन लोग पकड़े। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास तीन तस्कर गिरफ्तार।

  2. एक करोड़ रुपये की 283 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

  3. पति-पत्नी समेत एक अन्य आरोपित भी शामिल।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 283.61 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है।

मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाकर तीनों को दबोचा

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन के पास आउटर रिंग रोड पर जाल बिछाया। दोपहर करीब 2:35 बजे मौके पर पहुंचे तीन संदिग्धों को टीम ने दबोच लिया।

इनमें चिरंजी लाल उर्फ मनीष (29), उसकी पत्नी इशिका (22) और अरमान उर्फ अमन (18) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अरमान कथित तौर पर नशे की खेप लेने पहुंचा था।

तलाशी के दौरान पुलिस को 283.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा काले रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

मुख्य सप्लायर और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

इस मामले में मौर्या एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के मुख्य सप्लायर, वितरण नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। इंस्पेक्टर शोमिल शर्मा की टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-23 में रॉड-चाकू से हंगामा कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।