विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 283 ग्राम हेरोइन के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:24 AM (IST)

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस। फाइल फोटो - जागरण

दिल्ली पुलिस। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

  2. गिरफ्तार आरोपियों में एक पति-पत्नी का जोड़ा भी शामिल है।

  3. पुलिस ने एक करोड़ रुपये की 283.61 ग्राम हेरोइन जब्त की।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 283.61 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी है।

आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की है। डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है।

तीन संदिग्धों को टीम ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन के पास आउटर रिंग रोड पर जाल बिछाया। दोपहर करीब 2:35 बजे मौके पर पहुंचे तीन संदिग्धों को टीम ने दबोच लिया।

वहीं, इनमें चिरंजी लाल उर्फ मनीष (29 वर्ष), उसकी पत्नी इशिका (22 वर्ष) और अरमान उर्फ अमन (18 ) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अरमान कथित तौर पर नशे की खेप लेने पहुंचा था। तलाशी के दौरान पुलिस को 283.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला

इसके अलावा काले रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

इस मामले में मौर्या एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के मुख्य सप्लायर, वितरण नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 40 साल का घोषित अपराधी, तीन मामलों में भी रहा शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।