रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली की मंजूरी बरकरार, दिल्ली पुलिस ने रखीं 14 शर्तें; शाम 5 बजे तक करनी होगी खत्म
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली के लिए NOC जारी पहले ही कर दी है, लेकिन इसमें कई ...और पढ़ें
-1793112077034_m.webp)
रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस की रैली आयोजित
HighLights
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस रैली को NOC दी।
रैली के लिए कई कड़ी शर्तें लगाई गईं।
हिंसा रोकने, भीड़ नियंत्रण पर जोर दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली आयोजित करने का फैसला किया। इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है, लेकिन इसमें कई शर्तें लगाई गए हैं।
दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि '01.11.2026 को रैली आयोजित करने के लिए 25.10.2026 से 03.11.2026 तक रामलीला मैदान बुक करने हेतु NOC की अनुमति अभी भी बरकरार है, बशर्ते भूमि के स्वामित्व वाले प्राधिकरण से पूर्व अनुमति प्राप्त कर ली जाए और साथ ही कुछ शर्तों का पालन किया जाए।'
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से संबंधित सभी कानूनों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। रैली में आने वाले लोगों को नियंत्रित रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने होंगे।
इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी तरह की कोई हिंसा न हो। इसके अलावा रामलीला मैदान के प्रवेश और निकास द्वारों, मंच समेत अन्य जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी की व्यवस्था होनी चाहिए।
Delhi Police say - "Permissions regarding NOC for booking of Ramlila Ground from 25.10.2026 to 03.11.2026 to organize rally on 01.11.2026. stands even now." "We have no objection for the same fromn law & order point of view on the below mentioned terms & conditions subject to obtaining prior permission from the land owning authority..,: says Delhi Police's letter dated 17th October 2026.
— ANI (@ANI) October 27, 2026
रैली के पूरे करनें होंगी ये शर्तें
रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर और शौचालयों का प्रबंध करना होगा। साथ ही रैली को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके, इसके लिए पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स को तैनात किया जाए।
इन स्वयंसेवकों की पहचान हो सके इसके लिए उन्हें एक जैसी पोशाक या बैज दिए जाने चाहिए। साथ ही किसी भी हाल में रैली का समय नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कई शर्तें बताई गई हैं, जिनका पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर अनुमति रद् की जा सकती है।
