विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के युवाओं के लिए बड़ा एलान, 6 लाख को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग; 2 Tech डिस्ट्रिक्ट बनाने की तैयारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:56 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने 2026-2031 के लिए मसौदा आईटी नीति तैयार की है, जिसका लक्ष्य दिल्ली को सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र ...और पढ़ें

दिल्ली में दो आईटी डिस्ट्रिक्ट बनाए जाएंगे। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली में दो आईटी डिस्ट्रिक्ट बनाए जाएंगे। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. दो नवाचार एवं प्रौद्योगिकी जिले दिल्ली में विकसित होंगे।

  2. 200 से अधिक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य।

  3. छह लाख युवाओं को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली को सूचना प्रौद्योगिकी और उभरती तकनीकों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार ने 2026-2031 की मसौदा IT नीति तैयार की है।

नीति में 200 से अधिक वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने, छह लाख युवाओं को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देने और दो नवाचार एवं प्रौद्योगिकी जिले विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

दक्षिणी दिल्ली, द्वारका और पूर्वी दिल्ली प्राथमिकता

मसौदे के अनुसार, दिल्ली में दो नवाचार एवं प्रौद्योगिकी जिले विकसित किए जाएंगे। इसके लिए दक्षिणी दिल्ली, द्वारका और पूर्वी दिल्ली को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है।

पांच वर्ष की अवधि में कम से कम एक तकनीकी जिला विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन क्षेत्रों में तकनीकी कंपनियों और नवाचार आधारित नए उद्यमों के लिए कार्यालय, प्रयोगशालाएं और साझा कार्यस्थल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

पांच साल में 200 से अधिक वैश्विक क्षमता केंद्र

नई IT नीति के तहत 2026 से 2031 के बीच दिल्ली में 200 से अधिक वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही छह लाख युवाओं को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देने की योजना है।

नीति को आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

सभी अधिसूचित सरकारी सेवाएं ऑनलाइन होंगी

मसौदा नीति में सभी अधिसूचित सरकारी सेवाओं को एकीकृत पोर्टल 'माईदिल्ली' के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सभी सरकारी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने की योजना है।

निवेश आकर्षित करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

AI और डेटा विश्लेषण से सेवाओं में सुधार की योजना

सरकार AI और आंकड़ों के विश्लेषण का इस्तेमाल कर यातायात प्रबंधन, प्रदूषण निगरानी और जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी। इससे तकनीक के इस्तेमाल के जरिए इन क्षेत्रों की सेवाओं में सुधार का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए क्या-क्या हो जाएगा मुफ्त और कहां होगी सख्ती?