विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के ओखला में इंस्पेक्टर को महिला संग डांस करना पड़ा महंगा, शीर्ष अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर 

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:47 AM (IST)

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर अमित प्रकाश का एक महिला के साथ डांस करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

दिल्ली के ओखला में महिला संग डांस करते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली के ओखला में महिला संग डांस करते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. इंस्पेक्टर अमित प्रकाश का महिला संग डांस वीडियो वायरल।

  2. लाजपत नगर थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी थे अमित।

  3. वीडियो सामने आने पर पुलिस ने किया लाइन हाजिर।

धनजंय मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ डांस करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विभाग में मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो में दिख रहे इंस्पेक्टर की पहचान लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी (एटीओ) के पद पर तैनात अमित प्रकाश के रूप में हुई है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में वह एक महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और मंगलवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उन्हें देर रात पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह वीडियो रोहिणी में आयोजित एक जन्मदिन समारोह का है। समारोह इंस्पेक्टर अमित प्रकाश के एक दोस्त का बताया जा रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर सादे कपड़ों में महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

उनके आसपास समारोह में शामिल अन्य लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में दोनों डांस करते हुए अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। समारोह के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

दिया लाइन हाजिर करने का आदेश

वीडियो प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर अमित प्रकाश को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें लाइन हाजिर करने के पीछे क्या वजह रही और उनके खिलाफ आगे किस तरह की विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- भिवाड़ी पुलिस की इस पहल से मायूस चेहरों पर आई रौनक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16 लाख के 103 गुम मोबाइल लौटाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।