विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाफरपुर कलां गोलीकांड: डिलीवरी ब्वॉय की हत्या करने वाला दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, बहस में मारी गोली

Published: Mon, 27 Apr 2026 03:30 PM (IST)

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक डिलीवरी एजेंट की हत्या और उसके दोस्त को घायल करने के आरोप में ...और पढ़ें

फूड डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण पर बहस के बाद गोली चलाने का आरोप

फूड डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण पर बहस के बाद गोली चलाने का आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक 21 वर्षीय डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या करने और उसके दोस्त को घायल करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आधी रात के आसपास जाफरपुर इलाके से दबोचा

पुलिस ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह छिपा हुआ था और आधी रात के आसपास जाफरपुर इलाके से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जो स्थानीय पुलिस यूनिट में तैनात है। हालांकि, घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं था।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:30 बजे नीरज ने कथित तौर पर फूड डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण पर बहस के बाद गोली चला दी। इस हमले में कुमार की मौत हो गई, जबकि कृष्ण घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

करीब से मार दी थी गोली

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब दोनों युवक इलाके में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद सड़क किनारे खड़े थे। नीरज पास में ही रहता है। शोर होने पर वह उनसे किसी बात को लेकर बहस करने लगा और फिर करीब से गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पांडव कुमार पर नजदीक से गोली चलाई। गोली उसके सीने को पार करते हुए उसके दोस्त को भी लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई थीं टीमें

जाफरपुर कलां थाने में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। स्थानीय सूचना और आसपास के इलाकों में छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि गोलीबारी की पूरी घटना और इसके पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल ने डिलीवरी ब्वॉय को क्यों मारी गोली? बर्थडे पार्टी से दोस्त के साथ लौट रहा था युवक