एस. जयशंकर के डॉक्टर्ड वीडियो को शेयर करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने प्रशांत भूषण से जुड़े पोस्ट पर दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ...और पढ़ें

वकील प्रशांत भूषण (फाइल फोटो)
HighLights
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर एफआईआर दर्ज की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का डॉक्टर्ड वीडियो प्रसारित करने का आरोप।
प्रशांत भूषण के हैंडल से साझा वीडियो को आगे बढ़ाया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उसने अक्सर विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले वकील प्रशांत भूषण के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भारत विरोधी कथित डॉक्टर्ड वीडियो प्रसारित किया गया था।
उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया हैंडल ने प्रशांत भूषण के हैंडल से साझा किए गए विदेश मंत्री के कथित डॉक्टर्ड वीडियो को आगे शेयर किया। इस वीडियो के जरिए भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री फैलाकर सार्वजनिक उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया गया है।
दिनांक 03.11.2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews द्वारा प्रशांत भूषण के हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित Doctored वीडियो साझा किए जाने का दावा किया गया है। उक्त वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सार्वजनिक उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने का आरोप है। इस संबंध में FIR No. 263/26 तहत धारा 336(4)/353(1)(c)/356/340(2) BNS एवं 66C IT Act में अभियोग PS Special Cell में पंजीकृत कर दिया गया है।
— Delhi Police (@DelhiPolice) November 4, 2026
पुलिस की सलाह- भ्रामक पोस्ट करने से बचें
इस मामले में स्पेशल सेल थाने में एफआईआर नंबर 263/26 दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4), 353(1)(सी), 356, 340(2) और आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि इस तरह की भ्रामक सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर BJP-AAP आमने-सामने, पराली से लेकर AQI मॉनिटरिंग स्टेशन तक छिड़ी जुबानी जंग