जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों से हाथापाई और तोड़फोड़ ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शन पर की बड़ी कार्रवाई।
पुलिस ने 20 से अधिक FIR दर्ज कीं, 60 हिरासत में।
हाथापाई और तोड़फोड़ के आरोप में हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Updates: राजधानी दिल्ली में शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जंतर-मंतर के आसपास किए गए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
दिल्ली में अलग-अलग थानों में करीब 20 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
धारा 163 के उल्लंघन पर एक्शन
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये सभी एफआईआर धारा 163 के उल्लंघन, मारपीट और पथराव करने आदि के मामले में दर्ज की गई है।
अज्ञात में एफआईआर दर्ज
सभी एफआईआर अभी अज्ञात के खिलाफ ही की गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और जांच से जिनकी संलिप्तता का पता चलेगा, पुलिस उन्हें मुकदमे में आरोपी बनाएगी।
आज सुबह से अब तक नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन के लिए आने वाले 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें कोई भी छात्र शामिल नहीं है, ये सभी सीजेपी और आप के समर्थक हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज किन रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
यह भी पढ़ें- एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर छूटे दीपके, सौरभ और आशुतोष रांका... दिल्ली की कोर्ट का आदेश
