दिल्ली में आज किन रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को भी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन जारी रखने की घोषणा ...और पढ़ें
-1791702232038_m.webp)
दिल्ली में आज भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू। जागरण
HighLights
दिल्ली में रविवार को भी ट्रैफिक डायवर्जन जारी रहेगा।
पुलिस ने 30 प्रमुख चौराहों पर आवाजाही प्रभावित होने की सूचना दी।
यात्रियों को रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय दें।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को भी डायवर्जन जारी रखने का निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर इस संबंध में एडवाइजरी जारी करके सूचना दी ।
पुलिस के मुताबिक, सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार 30 प्रमुख चौराहों और सड़कों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस और जंतर-मंतर रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
यात्रियों को हुई परेशानी
दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शनों के चलते लागू हुई अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेनें निरस्त होने और मेट्रो स्टेशन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग और अचानक बदले यातायात नियमों के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भीषण जाम, मनमाने किराये और कई किलोमीटर पैदल चलने की दोहरी मार झेलनी पड़ी।

DTC बस चालक खुद तलाशते रहे रास्ता
इंटरनेट सेवा ठप होने और अचानक रूट डायवर्ट किए जाने से नई दिल्ली क्षेत्र में बस यात्रियों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गईं। चालकों को रूट बदलने की पहले से जानकारी नहीं थी, जिससे वे मोबाइल मैप भी नहीं चला पाए और यात्रियों का गुस्सा परिचालकों पर फूटा। मोबाइल में मैप देखकर रास्ता तलाशते रहे, लेकिन नई दिल्ली क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बाधित होने से यह विकल्प भी काम नहीं आया।
वहीं, 15 से 20 किलोमीटर के लंबे डायवर्जन और भीषण जाम के कारण एंबुलेंस तक फंस गई, जिसके चलते परेशान लोग बस-कैब छोड़कर सामान सहित पैदल चलने को मजबूर हो गए।
यह भी पढ़ें- 'चलो जंतर-मंतर' के नारे के साथ आज फिर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
