विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIVE: आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन; हिरासत में लिए गए कई विपक्षी सांसद

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Tue, 06 Oct 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में धरना दे रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हटा ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धरने से हटाया।

  2. कांग्रेस नेता चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च करने जा रहे थे।

  3. अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं हटा दिया है। इससे पहले संसद मार्ग से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसके बाद वह आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए थे।

इससे पहले पुलिस ने अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओब्रायन समेत कई सांसदों को हिरासत में लेकर बसों में बिठा लिया था। परिसर के अंदर भी पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं से जगह खाली करने को कहा। डीसीपी सचिन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को मनाने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने हटाए जाने का किया विरोध

राहुल गांधी ने पुलिस की हिरासत और हटाने के प्रयासों का विरोध किया। वे प्रियंका गांधी के साथ आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गए थे और चुनाव आयोग कार्यालय तक जाने की जिद पर अड़े रहे।

पुलिस के बार-बार हटाने के अनुरोध के बावजूद राहुल गांधी ने इनकार कर दिया और पूछा कि देश में वे कहां बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र बचाने के लिए वहां हैं और ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बिना नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें- 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में पुलिस पर हमला चिंताजनक', जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी